उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक युवती को लेकर फरार,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Story Highlights
  • पुलिस युवती समेत आरोपी की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दोपहर में उसकी 19 वर्षीय पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ रूरा स्थित एक कॉलेज में केवाईसी कराने गई थी।कॉलेज के पास ही अभिषेक कमल नामक युवक ने उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठा लिया और बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।उसकी छोटी पुत्री ने इस बात का विरोध किया परन्तु युवक उसे छोड़कर भाग निकला।छोटी बेटी ने फोन पर घटना की सूचना दी।जिसके बाद पति पत्नी ने अपनी पुत्री की तलाश शुरू की।परन्तु उसका कहीं सुराग नहीं मिला।जब उन्हें कोई जानकारी मिली तो वे आरोपी अभिषेक कमल के घर भी गए।वहां युवक के पिता और चाचा ने उनके साथ गाली गलौज की और धमकी दी।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।युवती समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button