उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर ओवरब्रिज के पास कानपुर झांसी हाइवे पर बुधवार भोर पहर करीब पांच बजे एक मोटरसाइकिल और साइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई

Story Highlights
  • भेजा गया अस्पताल
  • मुरीदपुर ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर ओवरब्रिज के पास कानपुर झांसी हाइवे पर बुधवार भोर पहर करीब पांच बजे एक मोटरसाइकिल और साइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में साइकिल सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान कुरवा खुर्द निवासी राम प्रताप के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंच गई।ईएमटी जसवंत सिंह ने घायल आशीष को प्राथमिक उपचार दिया।जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में भर्ती कराया गया।जहां पर उसका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button