दुर्वासा ऋषि आश्रम में पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल की अगुवाई में खिचड़ी भोज का आयोजन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के निगोही महोलिया गांव किनारे स्थित प्रसिद्द दुर्वासा ऋषि आश्रम में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर समरसता,एकजुटता का संदेश दिया गया

- दिया गया समरसता का संदेश
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के निगोही महोलिया गांव किनारे स्थित प्रसिद्द दुर्वासा ऋषि आश्रम में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर समरसता,एकजुटता का संदेश दिया गया।पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल की अगुवाई मे आयोजित खिचड़ी भोज में क्षेत्र से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद छका।इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल ने कहा कि खिचड़ी भोज कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है।अमीरी गरीबी के अंतर को मिटाने वाला भोजन खिचड़ी को सामाजिक भोजन कहा जाता है।यह एक ऐसा पकवान है जो अमीर के डायनिंग टेबल पर भी होता है और गरीब की थाली में भी।मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन इसलिए किया जाता है ताकि हर वर्ग के लोग एकसाथ बैठकर खा सकें।इस मौके पर ब्रजकिशोर पाल,पप्पू पाल,शिवकुमार पाल,राजेश कुमार यादव,लालजी नागर,गुरई अवस्थी,गोलू द्विवेदी,गौरव पंडित समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



