उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में एनबीडब्लू वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे हेतु तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में सनसनी फैल गई है।थाना प्रभारी राजपुर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के ग़ौरीरतनपुर बांगर निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना राजपुर पर धारा 323,324,325,504 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के बाबजूद भी आरोपी लगातार अदालती कार्यवाही से बच रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button