Bihar चुनाव : राहुल ने कहा, मोदी सरकार में ईवीएम नहीं बल्कि ‘एमवीएम’ यानि मोदी वोटिंग मशीन चलता है

लेकिन बिहार में इस बार महागठबंधन जीतेगा,राहुल गांधी ने अररिया और बिहारीगंज में मोदी-नीतीश पर जमकर हमला बोला।

पटना,अमन यात्रा : अररिया और बिहारीगंज में राहुल गांधी मोदी-नीतीश की जोड़ी पर जमकर बरसे। अररिया में उन्होंने ईवीएम की नई परिभाषा गढ़ डाली तो वहीं बिहारीगंज में नीतीश पर हमला बोला। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में ईवीएम के बदले ‘एमवीएम’ यानि मोदी वोटिंग मशीन चलता है। बिहार में ये एमवीएम काम नहीं करेगा। इस बार यहां महागठबंधन की जीत होगी।

डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छह साल पहले जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। नीतीश जब मुख्यमंत्री बने तो कहा था बिहार बदल देंगे लेकिन ऐसा हुआ क्या? डबल इंजन की सरकार से जनता नाखुश है। इस बार बिहार में युवाओं में गुस्सा है।

बिहार में मक्का प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने लगाएंगे। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मक्के के कारखाने यहां नहीं लगेंगे तब तक किसानों को अपने अनाज का सही रेट नहीं मिलेगा। पंजाब में फूड प्रोसेसिंग के कारखाने हैं इसलिए किसानों को सही रेट मिलता है।
हम चाहते हैं कि बिहार का अनाज यही बिके। कोशिश खेत के बिल्कुल पास मक्के को प्रोसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे।

जब तक मोदी को हरा ना दूं,तब तक पीछे नहीं हटूंगा

तेजस्वी के बाद अब राहुल गांधी भी अपनी रैली में तहजीबीयत का मिसाल पेश करते नजर आए। मोदी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी का मीडिया काम करता है। वह मुझे गाली देते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं लेकिन मैं नरेंद्र मोदी जी से तमीज से बात करता हूं। वह जितनी नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, मैं उतने ही प्यार से पेश आता हूं। मैं तब तक पीछे नहीं हटूंगा जब तक मोदी को हरा ना दूं। हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें हम हराएंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

2 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

4 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

4 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

4 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

4 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

4 hours ago

This website uses cookies.