लाइफस्टाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी है गेंहू के जवारे, ऐसे करें सेवन

विशेषज्ञों की मानें तो इसमें फाइबर सेलेनियम आयोडिन फ्लेवोनोइड्स विटामिन-सी ई क्लोरोफिल जिंक और लोहा पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक साबित होते हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापा के लिए यह दवा समान है।

नई दिल्ली, अमन यात्रा। देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत में डायबिटीज के मरीज दुनियाभर में सबसे अधिक है। इस वजह से भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। इसके बावजूद लोगों में डायबिटीज को लेकर जागरूकता नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई तरह की बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक डायबिटीज भी है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर न केवल कई अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो गेंहू के ज्वारे का सेवन कर सकते हैं। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोध में सत्यापित हो चुका है कि गेंहू के जवारे शुगर कंट्रोल करने में सक्षम है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

गेंहू के जवारे

विशेषज्ञों की मानें तो इसमें फाइबर, सेलेनियम, आयोडिन, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन-सी, ई, क्लोरोफिल, जिंक और लोहा पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक साबित होते हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापा के लिए यह दवा समान है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में बताया गया है कि गेंहू के जवारे के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह शोध तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कर्मचारियों पर किया गया है। इस शोध में 200 लोगों को शामिल किया गया था। हालांकि, स्क्रीनिंग के बाद केवल 60 लोगों को शामिल किया गया। इस शोध में शामिल लोगों को 4 महीने तक गेंहू के जवारे की जूस पीने की सलाह दी गई।

कैसे करें सेवन

इसके लिए गेंहू के जवारे को अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद जवारे को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब 100 ml पानी में 5 ग्राम जवारे का पाउडर और स्वादानुसार नींबू का रस मिलाकर खाली पेट सेवन करें। एक चीज का विशेष ध्यान रखें कि गेंहू के जवारे का जूस पीने से उल्टी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button