अपना जनपद

Chakia: ब्लाक स्तरीय रवि गोष्ठी व कृषि निवेश मेले का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नतशील खेती की दी जानकारी….

स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय रबी गोष्ठी व कृषि निवेश मेले का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी चकिया द्वारा दीप जलाकर किया गया।

रिपोर्ट तरुण भार्गव, चकिया, चंदौली। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय रबी गोष्ठी व कृषि निवेश मेले का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी चकिया द्वारा दीप जलाकर किया गया।

गोष्ठी में कृषि पशुपालन उद्यान सहित कई विभागों से संबंधित विषय विशेषज्ञों ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई रोगों के उपचार खेतों की उर्वरता बनाए रखने के उपायों सहित पशुपालन तथा मवेशियों के रोगों तथा उनके विभिन्न उपचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पशु चिकित्सा अधिकारी आरपी भारती ने उन्नत सीमन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि नई तकनीक के द्वारा उपलब्ध सीमन से मवेशियों में मादा शिशु के पैदा होने की 90 प्रतिशत संभावना है, इसका लाभ अधिक से अधिक पशुपालक उठाएं।

सबमिशन आन एग्रीकल्चर आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किसान गोष्ठी में केवीके वैज्ञानिक अजय गौतम ने बीज की गुणवत्ता सहित दलहन, तिलहन फसलों की खेती उर्वरकों के संतुलित प्रयोग सिंचाई व रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई‌।

एडीओ एग्रीकल्चर अशोक सिंह के द्वारा बीज शोधन की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग द्वारा रबी सीजन में बोई जाने वाली सब्जियां तथा संबंधित रोगों के उपचार के विषय में जानकारी साझा की गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि अजीत कुमार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान सम्मन निधि तथा फैमिली आईडी बनवाने की किसानों से अपील की गई।

फसल बीमा विभाग के अधिकारियों ने किसानों से फसलों का आवश्यक रूप से बीमा करने का किसानों से अपील किया। कार्यक्रम में फसल बीमा इफको उद्यान विभाग पशुपालन कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने उन्नतशील खेती की जानकारी के उपाय बताएं। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के 25 किसानों में सरसों के बीज का निशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह अजीत कुमार सिंह, डा.आरपी भारती, शाहिद,किसान, राकेश मिश्रा, इंद्र कुमार, राकेश चौरसिया, गोपाल, अजय मिश्रा दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

11 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

12 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

13 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

14 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

16 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

2 days ago

This website uses cookies.