कानपुर देहात में युवक किशोरी को लेकर फरार,तीन के खिलाफ केश दर्ज
कानपुर देहात में एक ईंट भट्टा में काम करने वाले श्रमिक ने तीन के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

पुखरायां।कानपुर देहात में एक ईंट भट्टा में काम करने वाले श्रमिक ने तीन के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी समेत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है।एक ईंट भट्टे में काम करने वाले श्रमिक ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह ईंट भट्टे में बतौर श्रमिक काम करता है तथा परिवार समेत वहीं रहता है।बीते रविवार की दोपहर जब वह ईंट निकासी का काम कर रहा था।उसकी नाबालिक पुत्री सर्वेंट क्वार्टर पर अकेली थी तभी मौका पाकर मौदहा हमीरपुर का रहने वाला सोनू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने में जाहिद व कल्लू ने भी आरोपी की मदद की है।काफी खोजबीन के बाद भी उसकी पुत्री का कहीं पता नहीं चल सका है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपियों की तलाश की जा रही है।



