कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सेवा पखवाडा जनपद स्तर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जायेः जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि दिनांक 17.09.2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाडा जनपद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि दिनांक 17.09.2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाडा जनपद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्नलिखित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाता है, जो इस प्रकार है। दिनांक 20 सितम्बर को कार्यक्रम स्वच्छता अभियान -सामान्य इसके लिए समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत नामित है।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के दिये निर्देश

इसी प्रकार 21 सितम्बर को स्वच्छता अभियान-अमृत सरोवरों, इसके लिए समस्त खण्ड विकास अधिकारी, 22 सितम्बर को जल ही जीवन, कैच द रेन (संगोष्ठी का आयोजन) इसके लिए अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, 23 सितम्बर को वोकल फॉर लोकल  (ईको पार्क में कार्यक्रम का आयोजन) इसके लिए उपायुक्त उद्योग, रनियां द्वारा, 24 सितम्बर को कृत्रिम अंक उपकरण वितरण कैम्प, जिला दिव्यांग एवं सशक्तीकरण अधिकारी के द्वारा किया जायेगा, 29 सितम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर स्टॉल, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा, 30 सितम्बर को टी0वी0 मुक्त राष्ट्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा, 01 अक्टूबर को वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा, 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती (खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान) जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

ये भी पढ़े-  नगर पालिका परिषद पुखरायां में पहुंच जिलाधिकारी ने स्वच्छता पखवाड़ा, मेरा कचरा- मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, किया श्रमदान 

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में सेवा पखवाडा में अंकित कार्यक्रमानुसार प्रभावी कार्यवाही /अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading