Jalaun

Jalaun Panchayat Election Voting : अब तक जिले में हुआ 34 फीसद मतदान, यहां जानिए पल-पल की जानकारी

Jalaun UP Panchayat Election Voting  जालौन में कुल 62 ग्राम सभाओं के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए आज मतदान होना है। विकास खंड के 1 लाख 1 हजार 799 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद करेंगें।

उरई, अमन यात्रा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। यहां 574 में 573 ग्राम प्रंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के 6939 पद हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटें 630 हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद की 25 सीटें हैं। व्यवस्थित ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 1027 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इनमें 1845 मतदान केंद्र हैं। निगरानी के लिए नौ जोन बनाए गए हैं। 1061051 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आज सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।

Panchayat Election Voting LIVE

  • ग्राम पंचायत डकोर में मतदान करने पहुँचे मतदाता सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक 18 वोट पड़े।
  • ग्राम पंचायत रगौली में सुबह आठ बजे तक 26 वोट पड़ चुके हैं।
  • जिले में प्रात: सात बजे से नौ बजे तक 10.79 फीसद मतदान हुआ।
  • सुबह 11 बजे तक जिले में 25 फीसद मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक  महेबा में 29.24 फीसद और सबसे कम कोंच में 26 फीसद मतदान हुआ। इसके अलावा डकोर में 24.25, नदीगांव में 27.25, माधौगढ़ में 27.59, जालौन में 27.70, कदौरा में 28.1, रामपुरा में 28.2 और कुठौंद में 28.60 फीसद वोटिंग हुई।
  • दोपहर एक बजे तक जिले के सभी ब्लाक में कुल 34 फीसद मतदान पूरा हुअा। इसमें सबसे ज्यादा नदीगांव में 35.10 और सबसे कम जालौन में 32.90 फीसद वोटिंग हुई। इसके अलावा कुठौंद में 33, माधौगढ़ में 33.22, डकोर में 33.48, रामपुरा में 33.60, महेबा में 33.70, कदौरा में 35 और कोंच में 36 फीसद मतदान हुआ।

जालौन में एक लाख एक हजार 799 मतदाता तय करेंगे भविष्य: 62 ग्राम सभाओं के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व जिला पंचायत सदस्य के लिए आज मतदान होना है। विकास खंड की 63 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 3 सीटों सिकरीराजा, सुढ़ार सालावाद व अतरछला के पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सिकरीराजा राजा से रामराजा निरंजन व सुढ़ार सालावाद से उनकी पत्नी प्रमोद कुमारी व अतरछला से मोनिका पत्नी आशीष निर्वाचित हुई हैं। प्रधान के 62 पद के लिए 446 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विकास खंड के 1 लाख 1 हजार 799 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मत पेटियों में बंद करेंगें।

ब्लाकवार प्रत्याशियों की सूची

पद जालौन कुठौंद रामपुरा कदौरा माधौगढ़ डकोर कोंच महेवा नदीगांव
प्रधान 558 582 445 484 419 669 459 494 601
बीडीसी 307 353 224 368 318 95 459 244 454

 

 

 

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

जिलाधिकारी ने अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान हेतु की बैठक,दिए निर्देश।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को…

3 hours ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

6 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

17 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

17 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

20 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

20 hours ago

This website uses cookies.