कानपुर देहात

 पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

आज रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उ प्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों ने शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।   

रसूलाबाद,अमन यात्रा ब्यूरो। आज रसूलाबाद कस्बे में बेला मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उ प्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों ने शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

रसूलाबाद कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उ प्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की लम्बी बीमारी के चलते निधन पर बेला मार्ग पर भाजपाईयों ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े नायक थे। वे उत्तर प्रदेश के कुशल मुख्यमंत्री रहे और वे हमेशा दूरदर्शी सोच रखते थे। उनके अंदर बहुत ही सादगी के भाव दिखाई देते थे।

 

वे राज्यपाल के पद पर भी आसीन रहे और कुशल नेतृत्व कर अपने सराहनीय कार्य काल के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा, देवेंद्र सिंह राजपूत ने भी उनके निधन पर  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 ये भी पढ़े-   बहिनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षा का सूत्र (राखी), किया तिलक

इस मौके पर रसूलाबाद के मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा देवेंद्र त्रिपाठी रवि सिंह पिंकी श्रीवास्तव अटल वाजपेई रामाश्रय राजपूत हरि सिंह राजपूत जय सिंह यादव मनोज कुमार राजपूत शिव स्वरूप राजपूत श्याम सिंह राजपूत प्रताप सिंह और लाखन सिंह राजपूत सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button