कानपुर

Panchayat Chunav Kanpur: सब प्रत्याशी मेहनत तो बहुत कर रहे, लेकिन विकास की बात पर गोलमोल बात करने लगते हैं

जिला पंचायत कल्याणपुर सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा से नेहा निषाद सपा से सोनाक्षी यादव कांग्रेस से पूजा मौर्या व बसपा से कंचन निषाद चुनाव मैदान में हैं। हम ईश्वरीगंज पहुंचे और व्यापारी नेता संजय क्लाडियस के दरवाजे पर रुके।

कानपुर अमन यात्रा। प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 15 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रचार के लिए ज्यादा समय उम्मीदवारों के पास नहीं बचा है। उन्होंने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन मतदाता हैं कि वे अभी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। जो आया उसी को आशीर्वाद दे दिया। बात करें कल्याणपुर जिला पंचायत क्षेत्र की तो यहां कटरी किनारे के गांवों के लोग उम्मीदवारों से विकास न होने का उलाहना दे रहे हैं। हम भी बाइक लेकर इस क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले और मतदाताओं का मिजाज जाना।

जिला पंचायत कल्याणपुर सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा से नेहा निषाद, सपा से सोनाक्षी यादव, कांग्रेस से पूजा मौर्या व बसपा से कंचन निषाद चुनाव मैदान में हैं। हम ईश्वरीगंज पहुंचे और व्यापारी नेता संजय क्लाडियस के दरवाजे पर रुके। वहां कई लोग चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। छोटे लाल निषाद ने कहा भाजपा की उम्मीदवार पांच साल से बड़ी मेहनत कीन हस सबके हरे मरे पहुंचो। अबकी ओखी जीत पक्की लागत है। यह सुन राम गोपाल बोले, काहे भैया सपा वाली तो खूब दौड़ मचाए है। ओखे संगे शहर का विधायक तो लाग हैं। उन्हेंं कम न समझेव। तभी सुंदर लाल बोले, सब जने सुन लेओ जो हमरी कटरी मा बाढ़ के पानी से बचाव की व्यवस्था करीहै वोट वाहै पहिहै। तब तक पीछे से राम गोपाल बोले कांग्रेस, बसपा पीछे न समझेव। बढिय़ा लड़ी ओहिकी तैयारी है। अब हम भी वहां से सिंहपुर चौराहे के पास भगौती की पान की गुमटी पर पहुंचे तो वहा तीन चार लोग मिले। चुनाव की चर्चा छेड़ दी तो हृदयपुर के राजेंद्र प्रसाद बोले, भैया पचास साल से दादा-बाबा के जमाने से कटरी बोवत आहिन अब सरकार कब्जा लई लीन्हिस।

भइया जौन कटरी मा कब्जा दिलईस वाहे जीतिस। शिवकुमार गौतम बोले, पूरी कटरी की सड़कें तो टूटी पड़ी हैं जौन ठीक करैं का वादा करिहै वहै जीती। तभी अजय कुमार आगे आए और बोले, भैया आठ साल हुईगै बंधा नाही बनो है। जौन बंधा के लिए आगे खड़ा हुईहै ओही का जिताइबै। यहां बताना जरूरी है कि कटरी क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या बाढ़ की है। इस क्षेत्र की आबादी 35 हजार से अधिक है। यहां के लोगों की फसल बाढ़ में डूब जाती है। इसके बाद हम प्रतापपुर हरी गांव पहुंचे। यहां मिलीं प्रतिमा देवी ने कहा कि हमार आशीर्वाद तो सबके साथ है, लेकिन जो सड़क बनाने और जल निकासी की बात करेगा, वोट उसे ही मिलेगा। थोड़ी दूर जाने पर सुशीला देवी मिलीं। पूछा तो बोलीं, कई उम्मीदवार चुनाव चिह्न वाला पर्चा दे गए हैं। हमारा आशीर्वाद सबके साथ है।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading