उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने कार्यकर्ताओं संग कन्नौज पहुंचे बसपा के जीतेंद्र संखवार

बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी नौशाद अली के चचेरे भाई के आकस्मिक निधन की सूचना पर रविवार को बसपा के कानपुर मंडल के प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं संग कन्नौज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दुखी परिजनों से मुलाकात की

Story Highlights
  • बहुजन समाज पार्टी दुख सुख में कार्यकर्ताओं के साथ है

पुखरायां।बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी नौशाद अली के चचेरे भाई के आकस्मिक निधन की सूचना पर रविवार को बसपा के कानपुर मंडल के प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं संग कन्नौज स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दुखी परिजनों से मुलाकात की।इस अवसर पर उन्होंने मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।बताते चलें कि बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व वरिष्ठ नेता नौशाद अली के भाई का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार कार्यकर्ताओं संग कन्नौज स्थित अहमद नगर रौनी उनके आवास पर पहुंचे।वहां पहुंचकर उन्होंने उनके परिवारीजनों से मुलाकात करते हुए मृत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी दुख सुख में उनके साथ है।इस मौके पर पूर्व मंडल प्रभारी मुकेश कठेरिया,मंडल प्रभारी बबलू चौधरी,पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी प्रवेश कुरील,जिलाध्यक्ष औरैया कमल गौतम,जिलाध्यक्ष फरुखाबाद विनोद गौतम,जिलाध्यक्ष कन्नौज सुशील गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भास्कर,पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू गौतम,अवनेश जाटव,राजेश गुप्ता कानपुर,शिवकुमार,इरफान भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button