कानपुर देहात में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोगनीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोगनीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना भोगनीपुर पुलिस ने भोगीसागर के पास कानपुर-झांसी हाईवे से तीन वांछित गैंगस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
अनफासुल हसन (22 वर्ष) निवासी ग्राम अकारु,
रामकुमार (20 वर्ष) निवासी ठेनामऊ, दोनों थाना मंगलपुर, तथा
अजय कोष्टा (31 वर्ष) निवासी मिर्जा मंडी कालपी, थाना कालपी जनपद जालौन शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना भोगनीपुर में मु0अ0सं0 08/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे और अपने वकील से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना भोगनीपुर में पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पूरी कार्रवाई थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।



