कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रूरा पुलिस व एसओजी टीम ने 16 किलो गांजे सहित युवक को किया गिरफ्तार

थाना रूरा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16.586 कि0ग्रा0 गांजा नाजायज बरामद किया गया।

रूरा,अमन यात्रा : थाना रूरा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16.586 कि0ग्रा0 गांजा नाजायज बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के नेतृत्व में थाना रूरा पुलिस व एस.ओ.जी. टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त- मनीष गौर निवासी ग्राम समसियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात के कब्जे से 16.586 किलो ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना रूरा पर मु0अ0सं0 245/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जी रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button