कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 7 मुकदमों में वांछित इनामी अपराधी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे

कानपुर देहात में अपराध की रोकथाम और वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकबरपुर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को अवैध असलहे और कारतूस के साथ दबोच लिया है।

पकड़ा गया शातिर अपराधी सूरज सिंह पुत्र वंशलाल उर्फ वंशराज, निवासी ग्राम सरैंया लालपुर (थाना शिवली, कानपुर देहात) का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। यह आरोपी अकबरपुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा इस पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अकबरपुर थाना पुलिस की टीम रात्रि चेकिंग पर थी, तभी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बलिहारा मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अकबरपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक और नया मामला दर्ज किया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पकड़े गए अभियुक्त सूरज सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कानपुर देहात के शिवली, अकबरपुर और रूरा थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के करीब 7 मामले पहले से दर्ज हैं।

इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली अकबरपुर पुलिस टीम में बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शोभित कटियार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सर्वेन्द्र कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: देवर संग अवैध संबंधों में बाधक बनी ननद की हत्या, सेंगुर नदी में फेंका था शव, अभियुक्ता गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button