कानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 231 स्थानों पर लगा ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला’: 2919 मरीजों का हुआ उपचार

जिलाधिकारी के निर्देश पर 01 लाख 40 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ

कानपुर देहात: आज कानपुर देहात में 140 मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों और 231 उपकेंद्रों पर व्यापक आयोजन किया गया। इन मेलों में कुल 2919 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 1216 पुरुष, 1140 महिलाएं और 563 बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर 69 चिकित्सक और 127 पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। मेले में आए समस्त गरीब मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

स्वास्थ्य लाभ और विशेष रोगों का उपचार

मेले में कुल 954 मरीजों का कोविड हेल्थ डेस्क पर परीक्षण किया गया, जिनमें से किसी को भी कोविड-19 पॉजिटिव नहीं पाया गया और 38 गोल्डन कार्ड बनाए गए।

अलग-अलग रोगों से पीड़ित मरीजों को उपचार और दवाइयां वितरित की गईं:

  • कुल 125 मरीजों को बुखार के लिए दवाइयाँ मिलीं।

  • 38 मरीजों की मलेरिया और 19 मरीजों की डेंगू जाँच की गई, जिनमें किसी को भी मलेरिया अथवा डेंगू से पीड़ित नहीं पाया गया।

  • 63 मरीजों को नेत्र परीक्षण प्रदान किया गया।

  • 44 लोगों की आभा आईडी बनाई गई तथा 268 लोगों को तम्बाकू छोड़ने की सलाह दी गई।

  • कुल 183 मरीज सर्दी जुकाम से, 203 मरीज पेट के रोग से, और 326 मरीज दंत रोग से ग्रसित मिले।

  • 101 मरीज एनीमिया से, 97 मरीज मधुमेह के और 52 मरीज उच्च रक्तचाप के मिले।

गर्भवती महिलाओं और उच्च स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

मेले में कुल 51 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से किसी को भी बच्चा कुपोषित नहीं मिला। इसके अतिरिक्त, 03 संभावित क्षय रोग मरीजों को चिह्नित किया गया तथा 11 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज हेतु संदर्भित किया गया।

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, तथा अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया:

  • पीएचसी रसूलाबाद और शहरी पीएचसी पुखरायां का निरीक्षण डॉ. अनुराग सचान ने किया।

  • पीएचसी शिवली का निरीक्षण डॉ. शलभ मोहन ने किया।

  • पीएचसी अमरौधा, मुशवनपुर, देवराहट और तरसंव का निरीक्षण डॉ. अरविन्द प्रताप ने किया।

  • सीएचसी अकबरपुर, डेरापुर और म्हादेवा का निरीक्षण डॉ. एके सिंह ने किया।

ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी: 16 दिसंबर तक शीतकालीन मौसम की चेतावनी

Related Articles

AD
Back to top button