उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पानी भरवाने के साथ ही नहरों से जोड़े जा रहे 907 तालाब

गर्मी के चलते नहरों से पंपिंग सेट के माध्यम से जिले के करीब 772 तालाबों में पानी भरा गया है। तालाबों को बार-बार न भरना पड़े, इसके लिए नहरों से तालाबों को जोड़ा जा रहा है। इससे नहरों के कुलाबा से गहरी नाली बनाकर नहरों को जोड़ा जा रहा है साथ ही करीब 50 नालियों का निर्माण/सफाई कार्य कराया जा चुका है। जिससे तालाबों को नहरों से नियमित पानी मिलता रहेगा

कानपुर देहात। गर्मी के चलते नहरों से पंपिंग सेट के माध्यम से जिले के करीब 772 तालाबों में पानी भरा गया है। तालाबों को बार-बार न भरना पड़े, इसके लिए नहरों से तालाबों को जोड़ा जा रहा है। इससे नहरों के कुलाबा से गहरी नाली बनाकर नहरों को जोड़ा जा रहा है साथ ही करीब 50 नालियों का निर्माण/सफाई कार्य कराया जा चुका है। जिससे तालाबों को नहरों से नियमित पानी मिलता रहेगा।
जिले में 2951 तालाब 618 पंचायतों में है, भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने नहरों से ऐसे तालाबों को जोड़ने पर जोर दिया था। इसकी समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने साफ कहा कि चुनाव हो चुका है अब कार्य जल्द ही शीघ्र पूर्ण करा लिए जाए। उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि जिले में अब तक 50 नालियों का निर्माण/सफाई कार्य कराया जा चुका है। नहरों का पानी बेकार न हो इसके लिए नहरों के पानी से तालाबों को भरवाया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button