क्षेत्रीय भाषा के साथ अन्य भाषाएं सीखेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे, 11 दिसंबर तक चलेगा भाषा उत्सव
जनपद के सरकारी स्कूलों में 75 दिवसीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक दिन की अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित हैं। भाषा अनेक भाव एक थीम पर आधारित सभी गतिविधियों के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जनपद के सरकारी स्कूलों में 75 दिवसीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक दिन की अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित हैं। भाषा अनेक भाव एक थीम पर आधारित सभी गतिविधियों के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
स्कूल स्तर पर हाेने वाले इस आयाेजन का विषय भाषाएं अनेक, भाव एक है। यह उत्सव 28 सितंबर से शुरू हुआ है और 11 दिसंबर 2023 तक चलेगा। यह आयोजन प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक स्तर के स्कूलों में होगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि उत्सव आयाेजन के लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देशित करें। पत्र के अनुसार इस उत्सव का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भाषा सीखने काे बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत हर सप्ताह विषय का निर्धारण किया गया है। स्थानीय भाषा में गाना गाने, स्थानीय व्यंजन बनाने, पोस्टर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम होंगे। विषय का निर्धारण विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।
इस कार्य में जिले के डायट, पीटीईसी के साथ कार्यरत ऐच्छिक संस्थानों की भी भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम आयोजित करने के बाद संबंधित फोटोग्राफ, वीडियो क्लिप, समाचार पत्रों में छपी खबर जिला समन्वयक प्रशिक्षण को उपलब्ध कराई जाए।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.