उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवा छात्र देश की बड़ी शक्ति है : आशुतोष पांडेय

युवा छात्र देश की एक बड़ी शक्ति है जो हर राजनीतिक दल को ताकत देते हैं l यह बात अकबरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं भोगनीपुर विधानसभा के प्रत्याशी आशुतोष पांडेय ने कही l

पुखरायां,रामसेवक वर्मा l युवा छात्र देश की एक बड़ी शक्ति है जो हर राजनीतिक दल को ताकत देते हैं l यह बात अकबरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं भोगनीपुर विधानसभा के प्रत्याशी आशुतोष पांडेय ने कही l उन्होंने कहा कि संगठन न मेरा है न तुम्हारा है बल्कि यह जनता का है l हमें जनता के लिए काम करना है l
इस अवसर पर उन्होंने रूरा के गज्जू मऊ निवासी दिव्यांशु यादव को आप की छात्र युवा संघर्ष समिति का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया साथ ही प्रखर पाठक को रनिया विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया l इस मौके पर प्रसाद कुमार, सतीश मिश्रा, लाखन सिंह, अनुज पांडे, योगेश यादव, राजा यादव, राहुल यादव, आशुतोष यादव, नितिन, प्रखर पाठक, रामा शुक्ला, ईश्वर दर्शन, दिव्यांशु आदि लोग मौजूद रहे l

Related Articles

AD
Back to top button