कानपुर देहात पुलिस की अनूठी पहल: टूटने से बचे 12 परिवार, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में हुआ सफल समझौता
जिले के सभी सर्किलों में परिवार जागृति परामर्श केंद्रों का आयोजन, हंसी-खुशी घर लौटे पति-पत्नी
कानपुर देहात। जनपद में kanpur dehat police parivar jagriti counseling center के माध्यम से पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के कुशल निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त सर्किल स्तर पर विकेंद्रीकृत परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत आपसी मनमुटाव और कलह के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे 12 परिवारों की सफल काउंसलिंग कर उन्हें फिर से एक सूत्र में पिरोया गया।
सभी सर्किलों में प्रशिक्षित काउंसलरों ने सुनी समस्याएं
जनपद के सर्किल अकबरपुर पुलिस लाइन, सर्किल रसूलाबाद थाना शिवली, सर्किल डेरापुर थाना डेरापुर, सर्किल भोगनीपुर थाना भोगनीपुर और सर्किल सिकंदरा थाना सिकंदरा में परामर्श केंद्रों का आयोजन हुआ। इन केंद्रों पर प्रशिक्षित महिला परामर्शदाताओं, महिला सुरक्षा दल और संबंधित पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को बेहद निष्पक्ष, संवेदनशील और धैर्यपूर्ण ढंग से सुना।
12 परिवारों ने एक-दूसरे को दी सहमति
kanpur dehat police parivar jagriti counseling center में प्रभावी संवाद के बाद सर्किल अकबरपुर में 6, सर्किल रसूलाबाद में 4, सर्किल भोगनीपुर में 1 और सर्किल सिकंदरा में 1 परिवार के बीच आपसी सहमति से सौहार्दपूर्ण समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने पुरानी गलतफहमियों को भुलाकर साथ रहने का संकल्प लिया और खुशी-खुशी अपने घर लौटे। वहीं जिन मामलों में सहमति नहीं बन सकी, उनमें अगली तारीख नियत कर और काउंसलिंग करने का निर्णय लिया गया।
पारिवारिक समरसता बनाए रखने का प्रयास
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परिवार जागृति केंद्रों का मुख्य उद्देश्य मुकदमों के बजाय आपसी संवाद, मानवीय दृष्टिकोण और विश्वास के जरिए परिवारों को एकजुट रखना है। इससे न केवल अदालतों और थानों पर मुकदमों का बोझ कम होता है, बल्कि समाज में आपसी समरसता और खुशहाली भी बढ़ती है।



