महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, स्वदेशी हर पहलुओं पर शसक्त होना जरुरी : सीडीओ सौम्या
आज समाज में पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। अपने फैसले लेनेे के लिए महिलाओं को स्वतंत्र होना चाहिए यही सशक्तीकरण है। हमारी संस्कृति में नारी हमेशा से सृष्टि के निर्माण में निर्णायक की भूमिका में रही है, वह कहीं से कमजोर नहीं है।

- सीडीओ सौम्या पांडे की अध्यक्षता में समाज में महिलाओं की भागीदारी तथा सशक्तीकरण विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी
कानपुर देहात,अमन यात्रा : आज समाज में पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। अपने फैसले लेनेे के लिए महिलाओं को स्वतंत्र होना चाहिए यही सशक्तीकरण है। हमारी संस्कृति में नारी हमेशा से सृष्टि के निर्माण में निर्णायक की भूमिका में रही है, वह कहीं से कमजोर नहीं है। यह बातें अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत विकास भवन सभागार में ‘समाज में महिलाओं की भागीदारी तथा सशक्तीकरण ’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही गईं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, वीसी सखी ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने कहा कि सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को निर्णय का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं के विकास के लिए व समाज में बराबर का हक दिलाने दिलाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। जरूरत है अपने अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक होने की।
ये भी पढ़े- ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद पिछड़ा, लगी फटकार
उन्होंने कहा कि पुरुषों की तरह सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बराबर अधिकार देने के लिए कानूनी स्थिति है। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा की विकास की मुख्यधारा में महिलाओं को लाने के लिये सरकार द्वारा कई योजनाओं को निरूपित किया किया गया है। पूरे देश की जनसंख्या में महिलाओं की भागीदारी आधे की है और महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये हर क्षेत्र में इन्हें स्वतंत्रता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की विकास में हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं अब अबला नहीं सबला की प्रतीक बन चुकी है। कई क्षेत्र में महिलाओं ने अपने दम पर उस मुकाम पर पहुंचाकर उसका ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ये भी पढ़े- मतदाताओं के आधार एकत्रीकरण के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर लगेंगे विशेष कैंप
उन्होंने सभी महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन स्वदेशी आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अभी जनपद में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम चलाया गया इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगे झंडे का निर्माण किया गया इसके लिए सभी महिलाओं को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने सभी आए ग्राम प्रधानों एवं बीसी सखी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा शंकर आदि उपस्थित रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.