कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रसूलाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारेरामपुर गांव से की कार्रवाई

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना रसूलाबाद पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना रसूलाबाद पुलिस टीम दिनांक 06 नवंबर 2025 को चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम कारेरामपुर निवासी अवधेश (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ग्राम कारेरामपुर में रविकांत गुप्ता के घर के सामने से पकड़ा गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 0.312 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर, थाना रसूलाबाद पर अभियुक्त अवधेश के विरुद्ध मुकदमा संख्या 462/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवधेश के विरुद्ध यही एक आपराधिक मामला दर्ज है।

Related Articles

AD
Back to top button