जनसुनवाई में कानपुर देहात ने प्रदेश में गाड़ा झंडा, SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता
जिले के 17 में से 16 थानों ने भी यूपी में हासिल किया पहला स्थान

कानपुर देहात: पुलिस ने जनसुनवाई और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण में उत्तर प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की कार्यकुशलता और कुशल नेतृत्व के चलते जिले की पुलिस टीम ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन के साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के कारण जिला प्रदेश की सूची में सबसे ऊपर रहा।
जिले के लिए सबसे बड़ी गौरव की बात यह रही कि कुल 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में पूरे प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। इन थानों में अकबरपुर, रुरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकन्दरा, रसूलाबाद और शिवली शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इन थानों में शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और तेजी के साथ किया गया, जिसका परिणाम इस शानदार रैंकिंग के रूप में सामने आया है। जनता के बीच पुलिस की इस कार्यप्रणाली की काफी सराहना की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में बाइक व ओमनी कार की भिड़ंत,तीन घायल



