कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिखमापुर : किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत सिखमापुर गांव में बीते सोमवार की शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अमन यात्रा, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत सिखमापुर गांव में बीते सोमवार की शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

SUNIT AD
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर निवासी राजेश ने बताया कि वह गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।सोमवार की शाम उसके 17 वर्षीय पुत्र मुकेश ने अज्ञात कारणों के चलते घर में बने कमरे के अंदर कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी होने पर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।वही सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

ये भी पढ़े –  शिक्षकों के सराहनीय कार्यों का विभाग करेगा व्याख्यान

तत्पश्चात चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।भाई कुलदीप,बहन आरती का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button