कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली में ससुरालियों ने गर्भवती महिला को मारपीट किया घायल,पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता अंजलि गौतम ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर पर लगाया लाठी-डंडों से हमले का आरोप।

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में ससुरालियों ने एक महिला को मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर रामपुर खास गांव की रहने वाली पीड़िता अंजलि गौतम ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके पति राहुल गौतम,जेठ हरिओम,जेठानी अंगूरी देवी,सास,ससुर और देवर आलोक ने बेवजह गाली गलौज और मारपीट की।आरोप है कि उन्होंने उसके गुप्तांगों में भी लात मारी।

जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर मुंगरी और लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी शिवली क्षेत्र के वीर सिंहपुर सरैया गांव निवासी संतराम के पुत्र राहुल गौतम के साथ बीते वर्ष 13 मई को हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी।

वर्तमान में वह तीन माह के गर्भ से है।अंजलि ने अपने भाई अनुज और आशीष को बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: लड़ाई-झगड़े में तमंचा लहराने वाला अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के डर से भाग रहा था आरोपी


 

Related Articles

AD
Back to top button