कानपुर देहात: बार काउंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े कुल 940 में से 405 वोट
न्यायालय परिसर में दिन भर रही गहमागहमी, टोल से नि:शुल्क निकासी की रही व्यवस्था
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। बार काउंसिल के चुनाव में 405 वोट पहले दिन पड़े।जनपद में कुल मतदाता 940 है। मतदान हेतु अधिवक्ताओं की दिन भर लाइन लगी रही।मतदान हेतु एक आरक्षित बूथ सहित कुल दस बूथ स्थापित किए गए थे, किन्तु मतदान में औसत एक मतदाता को करीब बीस मिनट का औसत समय लगने के कारण मतदाताओं की लगातार बढ़ती लाइन बढ़ने के कारण मतदान कार्य को करा रहे जिला न्यायालय प्रशासन ने सात अतिरिक्त सात बूथ स्थापित किए जिससे मतदान की लाइन कुछ कम हो सकी।मतदान व्यवस्था देख रहे कर्मचारियों द्वारा भ्रम वश मतदाताओं के प्रवेश हेतु न्यायालय परिसर का बाहरी गेट को मतदान समाप्त होने के समय से पहले बन्द कर देने से कुछ समय के लिए मतदाताओं प्रत्याशियों और समर्थकों में रोष व्याप्त हुआ जिस पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान जिला बार माती मुख्यालय शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने हस्तक्षेप करते हुए तत्काल बन्द गेट खुलवाया।
जिसके बाद पांच बजे तक लाइन में लगे मतदाताओं को मतदान हेतु मतदेय स्थल में प्रवेश ले मतदान हुआ। मतदाताओं की परेशानी और लम्बी लाइन की परेशानी को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान जिला बार माती मुख्यालय शैलेन्द्र तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करा रहे अधिकारियों से मिल कम से कम कुल पच्चीस बूथ की व्यवस्था रखने,प्रकाश की पर्याप्त समुचित व्यवस्था करने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बैठने के सम्बन्ध में वार्ता की गई। जिसे स्वीकार कर निर्बाध बिना परेशानी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन चुनाव अधिकारियों ने दिया।इसके पूर्व विकलांग मतदाताओं हेतु दो व्हीलचेयर की व्यवस्था गेट नम्बर एक पर की गई थी।
आज पुनः दस से पांच बजे तक मतदान होगा। मुलायम सिंह यादव ने बताया कि कुछ मतदाता बिना मूल सीओपी पहचान पत्र या सीओपी प्रमाण पत्र के उनकी फोटो कॉपी ले मतदान हेतु आए जिनको मताधिकार से रोका गया अतः सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि मूल नवीन सीओपी पहचान पत्र या प्रमाणपत्र मतदान हेतु साथ में लावे।
जितेन्द्र चौहान और मुलायम सिंह यादव ने बताया कि बारा टोल प्रशासन ने कानपुर नगर से न्यायालय आने पर 22 नम्बर टोल गेट एवं कानपुर की तरफ वापसी पर 03 नम्बर टोल गेट में सिर्फ अधिवताओं के वाहनों की निकासी हेतु आरक्षित रखते हुए उनके वाहनों की निःशुल्क निकासी की गई। जिला आज 31जनवरी को भी यही व्यवस्था रखी जाएगी।
ये भी पढ़े- परिवहन विभाग का महा-अभियान: प्रदूषण केंद्रों पर छापेमारी और सड़कों पर ताबड़तोड़ चालान से मचा हड़कंप



