उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिले युवक,युवती के शव

कानपुर देहात में बुधवार को कानपुर दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब भाऊपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक और युवती के शव पड़े मिले।पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जाहिर की गई है

Story Highlights
  • प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
  • नहीं हो सकी शिनाख्त
  • पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में बुधवार को कानपुर दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब भाऊपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक और युवती के शव पड़े मिले।पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जाहिर की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी।शिवली थाना क्षेत्र के मैथा रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक के खंभा नंबर 1050/26.24 के पास शव पाए गए।सूचना पर चौकी प्रभारी मैथा नरेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों की उम्र तकरीबन 20 से 25 वर्ष प्रतीत होती है।कुछ लोगों का अनुमान कि यह प्रेमी युगल हो सकता है।जिन्होंने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।वहीं कुछ लोगों ने ट्रेन से गिरने की भी आशंका जाहिर की है।पुलिस के मुताबिक दोनों शव विक्षिप्त अवस्था में पाए गए हैं।यह ट्रेन की चपेट में आने का मामला हो सकता है।मृतक युवक ने नीली शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी।वही युवती ने फिरोजी कुर्ती,खाकी लेगिंग और ग्रे दुपट्टा पहन रखा था।मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button