पुलिस दफ्तर में अचानक भड़की आग तो क्या हुआ? कानपुर देहात में पुलिसवालों ने लाइव सीखी जान बचाने की ट्रिक
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में फायर सर्विस टीम ने पुलिसकर्मियों को दिया आग से निपटने का कड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण

कानपुर देहात के पुलिस कार्यालय में अचानक उस समय हलचल बढ़ गई जब फायर सर्विस की टीम वहां मुस्तैद हुई। दरअसल, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यहां एक विशेष अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों से तुरंत और सुरक्षित तरीके से निपटने के लिए तैयार करना था।
आयोजन के दौरान फायर सर्विस की टीम ने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कदम उठाने की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी अनहोनी के समय घबराने के बजाय सतर्कता बरतना और समय रहते प्रभावी रिस्पांस देना कितना जरूरी होता है। इसके साथ ही प्राथमिक सुरक्षा उपायों को अपनाने के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
इस प्रशिक्षण की सबसे खास बात यह रही कि केवल मौखिक जानकारी ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों को खुद संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे जरूरत पड़ने पर बिना किसी झिझक के इनका इस्तेमाल कर सकें। आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों का जीवन बचाने और आग पर काबू पाने की इन आधुनिक तकनीकों को सभी ने बेहद ध्यान से सीखा।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय गुप्ता और सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढे- कानपुर देहात: मुँगीसापुर में तीन सटोरिए सट्टा खेलते गिरफ्तार,पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा



