G-4NBN9P2G16
Categories: अमेरिका

US : 124 साल पुरानी परंपरा तोड़ सकते हैं ट्रम्प, मीडिया को आशंका- बाइडेन को बधाई नहीं देंगे राष्ट्रपति

अमन यात्रा सबसे पहले

वॉशिंगटन,अमन यात्रा : इस चुनाव में दोनों कैंडिडेट्स के बीच कड़वाहट और बदजुबानी सारी हदें पार कर गई। पारिवारिक और व्यक्तिगत छींटाकशी हुई। ट्रम्प ने ये ज्यादा किया। अमेरिकी मीडिया में चर्चा है कि इस बार कन्सेशन या फेयरवेल स्पीच की परंपरा टूट जाएगी। ट्रम्प शायद बाइडेन को जीत की बधाई न दें।

1896 की मिसाल
कन्सेशन या फेयरवेल स्पीच अकसर दो बार होती है। कई बार एक ही बार हुई, लेकिन 1896 से यह परंपरा है। तब विलियम्स जेनिंग्स ब्रायन और विलियम मैकिन्ले का मुकाबला था। काफी छींटाकशी हुई। ब्रायन हारे, लेकिन हार के बाद मैकिन्ले को एक टेलीग्राम के जरिए भावुक लहजे में बधाई दी। हो सकता है कि ये इसके पहले भी होता रहा हो, लेकिन इसके सबूत मौजूद हैं। बहरहाल, यह परंपरा शुरू हुई तो इसका पालन पिछले यानी 2016 के चुनाव तक तो किया गया। हिलेरी क्लिंटन पॉपुलर वोट में जीतीं। इलेक्टोरल वोट्स से हार गईं। लेकिन, उन्होंने ट्रम्प को जीत की बधाई दी।

परंपरा टूटने का डर क्यों?
दो ताजा उदाहरण देखते हैं। ट्रम्प और बाइडेन ने कैम्पेन के दौरान किस हद तक एक-दूसरे पर जुबानी तीर चलाए। ट्रम्प ने कहा था- बाइडेन दिमागी तौर पर बीमार और नींद में रहने वाले शख्स हैं। वे खुद और पूरा परिवार भ्रष्टाचारी है। वे अमेरिका को चीन के हाथों में बेचने का सौदा कर चुके हैं। बाइडेन अब भले ही शांत और अनुशासित नजर आ रहे हों, लेकिन कैम्पेन के दौरान ऐसा नहीं था। बाइडेन ने कहा था- ट्रम्प राष्ट्रपति बनने लायक ही नहीं थे। वे बिजनेसमैन हैं, कोरोना पर भी बिजनेस ही कर रहे हैं। डिबेट में उनका चेहरा देखना अच्छा अनुभव नहीं था।

मैक्केन की ‘गोल्ड कन्सेशन स्पीच’
12 साल पहले बराक ओबामा ने रिपब्लिकन जॉन मैक्केन को हराया। पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति बने। मैक्केन ने कन्सेशन स्पीच में कहा- अमेरिकी लोगों की आवाज सुनिए। ये आपके लिए है। सीनेटर ओबामा अब हमारे राष्ट्रपति होंगे। हम दोनों इस देश से प्यार करते हैं। काश, ओबामा की दादी इतिहास बनते देख पातीं। हमारे मतभेद थे और रहेंगे। मैं देश के लोगों की आवाज बनकर आपको बधाई देता हूं। हर मुश्किल, हर खुशी और हर गम में हम आपके साथ खड़े हैं। आगे बढ़िए और आगे बढ़ाइए।

तीन मिसालें

2016
हिलेरी क्लिंटन : फैसला कबूल करें और भविष्य बनाएं। हम खुले दिल और दिमाग से उन्हें अपना राष्ट्रपति मानते हैं।

2012
मिट रोमनी :
हम खुद को बांटकर नहीं देख सकते। रिपब्लिकन या डेमोक्रेट नहीं, हम अमेरिकी हैं। ओबामा इस देश को आगे ले जाएंगे।

2004
जॉन कैरी:
अमेरिकी चुनाव में किसी की जीत-हार नहीं होती। अगली सुबह हम फिर सिर्फ अमेरिकी होते हैं। गुस्से या विरोध की भावना खत्म।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

3 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.