उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भारतीय जनता किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

मंगलवार को अकबरपुर के भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया

पुखरायां। मंगलवार को अकबरपुर के भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।प्रत्येक मंडल में किसान सम्मेलन होना है।

उन्होंने बताया कि जिले के हर शक्ति केंद्र पर किसान चौपाल लगाकर किसानों को सम्मेलन में बुलाने को कहा।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी अन्नदाता किसान सम्मेलन की तैयारी बैठक था।इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व कानपुर ग्रामीण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप बाजपेई ने जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप बाजपेई,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी,सौरभ मिश्रा,सतीश शुक्ला,नीरज मिश्रा,अखिलेश सिंह,ब्रजेंद्र सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने व बैठक का संचालन श्रीकृष्ण मिश्रा ने किया।बैठक में नमन अग्निहोत्री,देवेंद्र चंदेल,विनय शुक्ला,महेश शर्मा,मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा जीतू शर्मा,लाल जी कुशवाहा,पंकज चौहान ,रोहित मिश्रा, सतीश,रोहित कौशल आदि लोग मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button