उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

तरावीह मुकम्मल होने पर जगह-जगह दुरुद और फातिहा सम्पन्न

रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग भीषण गर्मी में रोजा रखकर रब की इबादत कर रहे हैं। वहीं तरावीह मुकम्मल होने पर जगह-जगह दुरुद और फातिहा हो रही है।

रसूलाबाद,अमन यात्रा।  रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग भीषण गर्मी में रोजा रखकर रब की इबादत कर रहे हैं। वहीं तरावीह मुकम्मल होने पर जगह-जगह दुरुद और फातिहा हो रही है।

इसी क्रम में रसूलाबाद कस्बे के नेहरू नगर में स्थित जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल हुआ। इसके बाद फातिहा का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कुरआन सुनाने वाले हाफिज मो शाहिद का तहे दिल से इस्तकबाल किया।

इस मौके पर मौलाना नायाब खान अजहरी, मौलाना कुतुबुद्दीन, मौलाना गुलाम मुर्सलीन मदारी, खलीफा गुलाम मो., मो यूनुस, मुबीन सिद्दीकी राजा, एहतिशाम खान भोलू, रेहान खान, आमिर, शरीफ सिद्दीकी, सज्जाक राईन आदि रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button