कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के आवाहन पर प्रदेश के समस्त जनपदों से शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इको गार्डन पार्क लखनऊ में शिक्षक और शिक्षिका बहनों का जनसैलाब देखते ही बन रहा था इसी कड़ी के क्रम में जनपद कानपुर देहात से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों का एक जत्था इको गार्डन लखनऊ पहुंचा था। विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समर्थन में जो जनसैलाब उमड़ा उसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाल करो की थी।

अमन यात्रा , कानपुर देहात- मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के आवाहन पर प्रदेश के समस्त जनपदों से शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इको गार्डन पार्क लखनऊ में शिक्षक और शिक्षिका बहनों का जनसैलाब देखते ही बन रहा था इसी कड़ी के क्रम में जनपद कानपुर देहात से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों का एक जत्था इको गार्डन लखनऊ पहुंचा था। विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समर्थन में जो जनसैलाब उमड़ा उसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाल करो की थी।

इस एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को संगठन के पितामह मुख्य संरक्षक अभिमन्यु तिवारी एवं संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के अध्यक्ष एसपी तिवारी तथा प्रदेश संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडे प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने संबोधित किया और शिक्षकों को आश्वासन दिया कि हमारा आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर अगला पड़ाव नई दिल्ली होगा।

जनपद कानपुर देहात से संगठन के जिलाध्यक्ष एल.बी. सिंह, जिला मंत्री अशोक कुमार शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचान, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक, संगठन मंत्री रामसेवक पाल जिला ऑडिटर एवं अध्यक्ष संदलपुर विकासखंड आशीष राजपूत, राजेश यादव, मुकेश बाजपेई, सतीश यादव, महेंद्र कटियार, प्रवीण अवस्थी, सुशील द्विवेदी, अजीत कटियार, रामगोपाल, आनंद बाजपेई, अखिलेश मिश्रा शशीकांत, सुरेश कमल, मोहम्मद साबिर, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, महेंद्र पांडे, मधुकर कटियार, यजुवेंद्र सिंह, संदीप सचान, मीरा सोनकर, दीपिका यादव, सीमा यादव, कालिंद्री शर्मा, सरताज बेगम, पूजा सचान, स्तुति सचान अमिता, मनीषा, नम्रता सिंह पूनम सिंह आरती कटियार प्रिया त्रिपाठी मानसी दीक्षित रविंद्र बाजपेईविनय शुक्ला अनिल कुमार सिंह महेंद्र प्रताप सिंह ज्ञान प्रकाश मिश्रा दिलीप अवस्थी संजय यादव राजू यादव पूजा शर्मा निशा कटियार रामनरेश अनूप अवस्थी नवीन प्रकाश सिंह विनय बाजपेई अजय मिश्रा सर्वेश यादव सुशील सविता मुख्तार अहमद सत्येंद्र सिंह शैलेंद्र यादव मनोज कुशवाहा मनजीत सिंह अनिल कुशवाहा अजय यादव रामदास श्याम नारायण पांडे मनीष चौधरी विवेक कटियार कुलदीप कुमार सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए जनपदीय संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री धरने में शामिल होने वाले समस्त शिक्षक और शिक्षिका बहनों को बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.