उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भाजपा ने परिवार भक्ति की राजनीति का पूरी तरह किया सफाया : प्रभारी मंत्री

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बलपर पार्टी 2 सांसद से 300 सांसदों तक पहुँचने में सफल हुई है इतना ही नहीं प्रदेश में भी अपनी सरकार की वापसी की है।

Story Highlights
  • इसके पीछे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का साथ

कानपुर देहात, सुशील त्रिवेदी  : उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बलपर पार्टी 2 सांसद से 300 सांसदों तक पहुँचने में सफल हुई है इतना ही नहीं प्रदेश में भी अपनी सरकार की वापसी की है। यह केवल और केवल वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का ही परिणाम है। श्री सिंह आज यहाँ जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस मेंसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच अपने विचार साझा कर रहे थे। उन्होंने इसके पूर्व सभी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद मुख्यालय और आसपास विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को एक माह का समय देने की बात दोहराई  बताते चलें कि सरकार गठन के बाद प्रभारी मंत्री के रूप में यह उनका पहला प्रवास था जो दो दिन चला और इस बीच जहाँ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियाद लेकर आये व्यक्ति को परेशान न होना पडे़ वहीं एक दलित के भोजन कर समरसता का संकल्प दोहराया।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सब आप जैसे लोगों के समर्पण के कारण ही सम्भव हुआ है कि देश की राजनीति अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अब राजनीति में परिवार वाद के दिन लद गये हैं और संगठन को महत्व दिया जायेगा.

 

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य पं गिरिजा दत्त त्रिपाठी, बागीश मिश्र एडवोकेट, रमेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अशोक त्रिवेदी, शैलेन्द्र द्विवेदी, शिवकरण सिंह, डीजीसी शिव शरण पाण्डेय, सुशील त्रिवेदी, लक्ष्मी कान्त दीक्षित, रामजी द्विवेदी, सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट आदि के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष एवं एम एल सी अविनाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राम जी मिश्रा, महेंद्र कटियार, शिव बीर सिंह भदौरिया सूर्य कान्त त्रिपाठी, विष्णु स्वरूप त्रिवेदी, कमलेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मंत्री जी के समक्ष सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव रखा गया जिसमें जनपद के वरिष्ठ नेता और पार्टी को सर्वस्व अर्पण करने वाले स्व संतोष कुमार शुक्ल की मूर्ति स्थापना की जानी है, उन्होंने इसके लिए नगर पंचायत में उचित समन्वय और स्थान की चिंता करने की जिम्मेदारी चेयरमैन ज्योत्सना कटियार के पति महेंद्र कटियार को सौंप दी जो मौके पर उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button