कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने अकबरपुर चौराहे पर अवैध पार्किंग में खड़े ऑटो वाहनों का किया निरीक्षण, दी हिदायत 

जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज प्रातः करीब 9:00 बजे अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ऑटो संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध पार्किंग  सड़क में ऑटो न खड़ा करें तथा चिन्हित पार्किंग पर ही वाहनों को खड़ा करें अन्यथा  कठोर कार्रवाई की जाएगी.

कानपुर देहात, सुशील त्रिवेदी :  जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज प्रातः करीब 9:00 बजे अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ऑटो संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध पार्किंग  सड़क में ऑटो न खड़ा करें तथा चिन्हित पार्किंग पर ही वाहनों को खड़ा करें अन्यथा  कठोर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का अवश्य पालन करें, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर कोई भी वाहन चालक सड़क पर वाहन न खड़ा करने पाए इस पर जरूर नजर रखें तथा यातायात के नियमों का अवश्य पालन कराएं, इस मौके पर उपजिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button