कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर अब केवल हिंदी और अंग्रेजी विषय ही शेष

जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर कानपुर देहात मूल्यांकन केंद्र पर अब केवल हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई हैं।

Story Highlights
  • कुल 11 हजार 7 सौ 65 उत्तर पुस्तिकाएं ही बची
  • कंप्यूटर,कला, कृषि, संगीत और विज्ञान विषयों का मूल्यांकन हुआ पूरा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर कानपुर देहात मूल्यांकन केंद्र पर अब केवल हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई हैं। जबकि कला, कंप्यूटर कृषि संगीत एवं विज्ञान विषय बीते दिवस पूरी हो गई थी। मूल्यांकन केंद्र के सह प्रभारी महेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अब केवल 11,765 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुल आवंटित 1,90,035 उत्तर पुस्तिकाओं में से 1,76,270 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा कानपुर देहात जनपद में हाई स्कूल के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज एवं इंटरमीडिएट के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां को केंद्र निर्धारित किया गया था।

जहां पर बीते 18 मार्च से 2 अप्रैल तक मूल्यांकन किया जाना है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा कानपुर देहात जनपद में हाई स्कूल के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज एवं इंटरमीडिएट के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां को केंद्र निर्धारित किया गया था जहां पर बीते 18 मार्च से 2 अप्रैल तक मूल्यांकन किया जाना है।

Related Articles

AD
Back to top button