G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला 18 सितंबर को 155 वे वर्ष में करेगी प्रवेश

यहां अयोध्या पुरी, जनक पुरी लंका पुरी,चित्र कूट में होता है मंचन

9 अक्तूबर को समापन के पूर्व होंगे अनेक भव्य समारोह आयोजित

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जिला मुख्यालय अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज 18 सितंबर को होने जा रहा है जब यहां की रामलीला अपने 155 वे वर्ष में प्रवेश करेगी तथा 9 अक्तूबर को समाप्त हो जायेगी। इस अंतराल में अनेक आकर्षक समारोह आयोजित किए जाएंगे जिसमें धनुष यज्ञ की लीला रावण वध जो दशहरे को किया जाता है तथा रात्रि में   नाटक, गीत संगीत, और भी  मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस सम्बन्ध में श्री राम लीला समिति के मंच संचालक पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि यहां की रामलीला पूरी तरह संत तुलसी दास द्वारा रचित राम चरित मानस के आधार पर संपन्न करायी जाती है जिसके लिए उत्तर भारत के ख्याति प्राप्त कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है इतना ही नहीं साज सज्जा और संगीत वादन के लिए उत्कृष्ट कलाकार बुलाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि रामचरितमानस के अनुसार गणेश पूजन,राम जन्म ,रावण जन्म,ताड़का बध की लीला अयोध्या पुरी मैदान में, पुष्प वाटिका एवं धनुष यज्ञ/लक्ष्मण परशुराम सम्वाद जनकपुरी मैदान में जबकि राम वन गमन की लीला का मंचन सरयू नदी पार करने के लिए पावर हाऊस के निकट स्थित एक प्राचीन तालाब का प्रयोग किया जाता है और वहां से चित्र कूट की लीला का मंचन तथा लंका पुरी में राम रावण युद्ध की लीला का प्रदर्शन किया जाता है जो अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान निकट कालका देवी मंदिर में संपन्न कराया जाता है।

इसी मैदान पर विजया दशमी उत्सव के दूसरे दिन विशाल दंगल आयोजित किया जाता है जो इस वर्ष 3 अक्टूबर को होगा। इस आयोजन में देश के अनेक प्रांतों से भारी संख्या में युवा पहलवान अपने दम ख़म का प्रदर्शन करते हैं और मनचाहा पुरस्कार प्राप्त करते हैं वहीं दशहरे के उपलक्ष्य में की जाने वाली आतिश बाजी का दीदार करने के लिए नगर और आसपास के हजारों लोगों का एकत्रीकरण होता है। उन्होंने बताया कि लगभग 25 दिनों तक चलने वाले रंगारंग कार्यक्रम के लिए, मीना बाजार,खानपान, घर गृहस्थी से संबंधित वस्तुओं के लिए विशाल बाजार,झूले आदि की व्यवस्था की जाती है साथ ही सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

ये भी पढ़े- टीईटी अनिवार्यता को लेकर सीएम योगी से मिले एमएलसी देवेंद्र, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों की शिकायत पर राजस्व टीम ने की जांच

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More

2 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 115 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में बीमारी के चलते छात्र की मौत,एक सफ्ताह से था बीमार

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात: डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, दो की मौत; तीन घायल

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो… Read More

3 hours ago

जालौन: कलयुगी नातिन ने प्रेमी संग अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट

उरई, जालौन। कोंच क्षेत्र के भदेवरा गांव में कुछ दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात के शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को मिला ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’

नोएडा। कानपुर देहात जिले के एक शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को नोएडा में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. सर्वपल्ली… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.