अकबरपुर के चेयरमैन दंपति ने श्री मद भागवत कथा के लिए कराया कलश व पोथी पूजन
आयोजन स्थल सिंह लान से निकली शोभा यात्रा, नगर भ्रमण कर किया आमंत्रित

- सगे संबंधी, मित्र, परिजनों की उपस्थिति में महंत देव नारायण दास ने दिया आशीर्वाद
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। परमपिता परमात्मा की असीम अनुकंपा से और पूर्वजों तथा सदगुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से नगर पंचायत अकबरपुर के अध्यक्ष दंपति दीपाली गुड्डन सिंह की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज नगर भ्रमण के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
जिसके संचालन के लिए श्री राम जानकी आश्रम गौरियापुर के महंत 1008 देवनारायण दास को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन के बाद शोभा यात्रा को रवाना कराया जो आयोजन स्थल सिंह नाम से निकलकर बाजार रोड अयोध्यापुरी रामलीला मैदान, इंटर कॉलेज के सामने कालिका देवी मंदिर पहुंची। जहां श्री महंत ने विधि विधान से पूजन कराया। पूजन करने के बाद शोभा यात्रा लोकतंत्र सेनानी चौराहा स्टेट बैंक रोड होते हुए बढ़ापुर रोड से होते हुए सिंह लान कथा पंडाल में प्रवेश कर गई। इस सम्बन्ध में यजमान जितेंद्र सिंह गुड्डन ने बताया कि कथा का समय दोपहर 1 बजे से 6:30 बजे तक रहेगा। जिसमें श्री धाम वृंदावन के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामकृपाल त्रिपाठी जी महाराज कथा व्यास के रूप में अपना आशीर्वाद देते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 11 सितंबर दिन गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति होगी और 12 सितंबर दिन शुक्रवार को भंडारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्त जनों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले स्वागताध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे।



