उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अकबरपुर कोतवाली में होली, रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

पुलिस बोली रंग में भंग डाला तो रात कटेगी हवालात में

पुखरायां।अकबरपुर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को होली व रमजान पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्व के दौरान शांति व सौहाद्र बनाए रखने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात कही गई।बैठक में हिंदू तथा मुसलमान दोनों संप्रदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जो दो दिलों को जोड़ता है।उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से अपील की कि वे मनमुटाव त्याग कर प्रेम और सौहाद्र से त्यौहार मनाएं।जुआं,शराब इत्यादि व्यसन से बचें।किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने कहा कि होली और रमजान का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना केवल प्रशासन की ही नहीं बल्कि आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।होली का पर्व एकता और सद्भाव का संदेश देता है।जिसे सभी को बनाए रखना चाहिए।उन्होंने क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।प्रभारी निरीक्षक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो पुलिस उसके साथ कड़ी कार्यवाही करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न डालें जिससे आपसी भाईचारा और समन्वय बिगड़े साथ ही डीजे संचालकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम जीतेंद्र कुमार,कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार,चौकी प्रभारी लालपुर धर्मेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी रामकिशन वर्मा,जिला अस्पताल चौकी प्रभारी कौशल कुमार,चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन,सभासद जहान सिंह यादव,पप्पू कबाड़ी,सभासद सतीश त्रिवेदी पप्पू,मो यासीन रजा,अब्दुल हमीद समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button