उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अकबरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, एसपी की मौजूदगी में शिकायतों का त्वरित निस्तारण

कानपुर देहात में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायतों को निपटाने का निर्देश

कानपुर देहात। आज कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी अकबरपुर ने ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे टीम बनाकर शिकायत के स्थान पर जाएं और सभी मामलों की गंभीरता को समझते हुए शत-प्रतिशत और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह निर्देशित किया कि जमीन से संबंधित सभी विवादित मामलों में राजस्व और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्यवाही कर प्रकरणों का निस्तारण करें। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि फरियादियों और पीड़ितों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनके मामलों का निपटारा तेजी से और न्यायपूर्ण ढंग से हो सके।

इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ने तहसील रसूलाबाद में और सभी क्षेत्राधिकारी अपनी-अपनी सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस के आयोजन में उपस्थित रहे और जन समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े-  अपर जिलाधिकारी वित्त ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें,03 शिकायतों का किया गया निस्तारण

Related Articles

AD
Back to top button