अकबरपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, मौके पर निस्तारण के निर्देश
। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपनी शिकायत लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

कानपुर देहात: आज अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात राजेश पाण्डेय और उपजिलाधिकारी अकबरपुर की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपनी शिकायत लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
अपर पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे एक संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर उनका शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि जमीन संबंधी सभी प्रकरणों में राजस्व और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्यवाही कर निस्तारण करें। ऐसा करने का उद्देश्य यह है कि फरियादियों और पीड़ितों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में न भटकना पड़े और उनके प्रकरणों का त्वरित तथा न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके।
इसी क्रम में, जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



