उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर थाना परिसर में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

बरौर थाना परिसर में शुक्रवार को देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण में हिस्सा लिया।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम और जयहिंद के नारे लगाए।इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।थाना प्रभारी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की

पुखरायां।बरौर थाना परिसर में शुक्रवार को देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण में हिस्सा लिया।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम और जयहिंद के नारे लगाए।इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।थाना प्रभारी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।पुलिसकर्मियों ने इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान के साथ मनाया।समारोह में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना का माहौल दिखाई दिया।इस मौके पर एस आई रंजीत यादव,एस आई चरन सिंह,एस आई राजवीर,हेड कांस्टेबल योगेंद्र,यशवीर,शोभित,अमित समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button