अकबरपुर में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा शिकायतों का निवारण, जारी हुआ नया रोस्टर

कानपुर देहात: कानपुर देहात में जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नया रोस्टर जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि इस बार 4 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम तहसील अकबरपुर में आयोजित होगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी इस नए रोस्टर के अनुसार, प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, अन्य तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी या नामित अपर जिलाधिकारी अध्यक्षता करेंगे, जबकि शेष तहसीलों की जिम्मेदारी संबंधित उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी संभालेंगे।
यदि निर्धारित तिथि पर कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो संपूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़े- रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों का होगा साक्षात्कार
रोस्टर के अनुसार 4 अक्टूबर 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस निम्न स्थानों पर आयोजित होगा:
- तहसील अकबरपुर: जिलाधिकारी
- तहसील भोगनीपुर: मुख्य विकास अधिकारी
- तहसील डेरापुर: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
- तहसील मैथा: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)



