कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल,भेजा गया हैलट

घटना गजनेर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट हुई।

कानपुर देहात में सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे गजनेर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।घटना गजनेर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट हुई।

घायल की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है।संदीप टिकरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।समारोह से लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने संदीप की हालत में सुधार न होते देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button