उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में भाईदूज पर अधेड़ ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के इनामतपुर गांव में एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने गुरुवार भोर पहर भाई दूज के मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के इनामतपुर गांव में एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने गुरुवार भोर पहर भाई दूज के मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान भिम्मा के पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई है।घटना की सूचना मृतक के पुत्र धीरज ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।घटना की फौती सूचना देते हुए धीरज ने पुलिस को बताया कि उनके पिता छेदीलाल ने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे प्राथमिक विद्यालय के पास आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button