कानपुर देहात

अगर कोई शोहदा छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं डायल करें 1090

भोगनीपुर कोतवाली के सट्टी थाना अंतर्गत कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के सट्टी थाना अंतर्गत कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-4 के तहत महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सोमवार को थाना क्षेत्र के कथरी गांव स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में मिशन शक्ति फेस 4 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की अर्पिता व रंजना ने कहा कि स्कूल, कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई शोहदा उनके साथ छेड़खानी करता है तो घबराएं नहीं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नम्बर जारी किए गए हैं। इन टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

जहां पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं। वूमेन पावर लाइन के लिए टोल फ्री नम्बर 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102, फायर ब्रिगेड 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इसके साथ ही उन्हें यातायात नियम,ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर एस आई विनोद गुप्ता,महिला कांस्टेबल रंजना तथा महिलाएं,बालिकाएं मौजूद रहीं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट व हत्या का आरोप

पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार सुबह एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की…

7 hours ago

कानपुर देहात में एक ही रात में दो घरों में चोरी,परिवार सोता रहा

कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव…

9 hours ago

रूरा में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात – कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया,…

10 hours ago

कक्षा तीन के बच्चे पढ़ेंगे एनसीईआरटी आधारित वीणा और गणित मेला

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा…

10 hours ago

कानपुर देहात में रेस्टोरेंटकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रेम प्रसंग की आशंका

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक टेंटकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की…

1 day ago

कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिरिया में एक नवविवाहिता की मौत के मामले…

1 day ago

This website uses cookies.