कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात कारणों के चलते मयूर कंपनी के ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर देहात जनपद के रनियां थानांतर्गत एक 28 वर्षीय युवक ने बुधवार की रात्रि रनियां कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तथा साक्ष्य संकलन किए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात जनपद के रनियां थानांतर्गत एक 28 वर्षीय युवक ने बुधवार की रात्रि रनियां कस्बे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तथा साक्ष्य संकलन किए। तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजाबाद जिले के मुमताज नगर निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र सुरेश सिंह वर्तमान में रनियां कस्बा स्थित मयूर कंपनी में ऑपरेटर के पद पर नौकरी करता था तथा कस्बा स्थित रामबाबू के मकान में रह रहा था।बुधवार की रात्रि करीब 2.30 बजे के आसपास उसने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स संग घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।वहीं सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना प्रभारी अतुल दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button