फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात युवक पर ड्रोन से अश्लील वीडियो बनाने और पत्थर चलाने का आरोप

फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी का ड्रोन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने और विरोध करने पर पत्थर चलाने की घटना हुई है।

फतेहपुर: फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी का ड्रोन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने और विरोध करने पर पत्थर चलाने की घटना हुई है।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जब उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी, तभी गांव का एक युवक ड्रोन कैमरा उड़ाकर उसका वीडियो बनाने लगा। बेटी डरकर रोते हुए घर लौटी और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई।

शिकायत के अनुसार, जब महिला आरोपी के घर उलाहना (शिकायत) देने गई, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और छत पर चढ़कर महिला पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से महिला के पेट में चोट आई है, और इस घटना के बाद से उसकी बेटी सदमे में है और उसने खाना-पीना छोड़ दिया है।

महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में जब थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button