कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो में बैठी एक महिला सहित ड्राईवर घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव के पास सोमवार दोपहर एक ऑटो में किसी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दिए जाने के चलते उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं ऑटो चालक भी मामूली रूप से चोंटिल हो गया जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया.

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव के पास सोमवार दोपहर एक ऑटो में किसी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दिए जाने के चलते उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं ऑटो चालक भी मामूली रूप से चोंटिल हो गया जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े-  समाजवादी पार्टी द्वारा अकबरपुर नगर पंचायत में किया गया फेरबदल, अब ये है प्रत्याशी

देवीपुर चौकी इंचार्ज किशन पाल सिंह ने बताया कि अकबरपुर निवासी छुन्ना पुत्र मुन्ना ऑटो चालक सोमवार दोपहर ऑटो में सवारियां भरकर अकबरपुर से पुखरायां की तरफ जा रहा था कि उसी समय छतेनी गांव के सामने ऑटो में अचानक किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार जलपुरा निवासी प्रियंका पत्नी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं ऑटो चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। आनन फानन में दोनो को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button