कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश बुरी तरह से घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौरा बाजार के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश बुरी तरह से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे अमरौधा स्थित गौशाला संरक्षित कराया गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौरा बाजार के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश बुरी तरह से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे अमरौधा स्थित गौशाला संरक्षित कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के चौरा बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने वहां से गुजर रहे एक गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रजनीश वर्मा ने घायल गौवंश को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के पश्चात अमरौधा स्थित गौशाला में संरक्षित कराया है।

Related Articles

AD
Back to top button